A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबदायूँ

वीरेन्द्र राजपूत ब्लॉक प्रमुख द्वारा विकास खण्ड कादरचौक के सभागार कक्ष में एक दिवसीय वॉलिंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिला संवादाता रामवीर शर्मा

IMG 20241024 WA0183 IMG 20241024 WA0178

 

 

 

 

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन (यू.एस.)दिल्ली के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट ” *एक्सेस टू जस्टिस”* कार्यक्रम के तहत आयोजक संस्था *काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं के तहत विकास खण्ड कादरचौक के सभागार कक्ष में एक दिवसीय वॉलिंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र राजपूत ब्लॉक प्रमुख द्वारा शुभारम्भ किया गया जिसमें प्रमुख द्वारा आए ग्राम पंचायतों से वॉलेंटियर को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमे अपने ब्लॉक के गांवों में जहां कही भी बाल विवाह हो रहा है तो आप सूचना हमे और संस्था को तथा पुलिस, बच्चों का बना बाल संरक्षण विभाग में दें इसके उपरांत उपस्थित A.D.O. सहायक विकास अधिकारी द्वारा बाल श्रम, बाल तस्करी के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। A.D.O. एग्रीकल्चर द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से चर्चा कर कहा कि हमें अपने गांव, क्षेत्र में हर बच्चे को शिक्षित होना अनिवार्य है जिससे होने वाली घटनाओं से बचा जा सके और हमें आज एक संकल्प लेना है कि अपने पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करना है। इसके उपरांत संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा संस्था के बारे और चल रहे प्रोग्राम एक्सेस टू जास्टिस ( *न्याय तक पहुंच)* के बारे में विस्तार से बच्चों के बाल अधिकारों पर भी बताया। इसी क्रम में संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल द्वारा अपना परिचय देते हुए संस्था द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गई , इसके उपरांत प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह द्वारा चल रहे पांच विकास खण्डों म्याऊ, उझानी, सालारपुर, जगत एवं कादरचौक में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि 50 ग्राम पंचायतो को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार से ग्राम पंचायतों मुक्त कर घोषित करना हैं। इसी के साथ काउंसलर मनाली राठौर द्वारा सभी को अपना परिचय देकर पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी । इसी के साथ CSW सुनील कुमार द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए सभी गांवों से लोगों को परिचय देकर बाल तस्करी के बारे में जानकारी देकर वंचित परिवारों को सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग से मिलने वाली योजनाओं के जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में कम्युनिटी सोशल वर्कर अनिल कुमार,दुर्गा व समस्त आए वॉलिंटियर उपस्थित रहे और सभी वॉलिंटियर्स को ब्लॉक प्रमुख द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किए गए औऱ उपस्थित सभी को बाल विवाह की शपथ दिलाई l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!