A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

Kundarki By Election: नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे माैजूद

Screenshot 20241025 140732 1भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह – फोटो : संवादकुंदरकी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। रामवीर की सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। जहां पार्टी को उनकी जीत की उम्मीद है।
कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इससे पहले भाजपा नेताओं ने बैठक की। नामांकन के दाैरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, यूपी सरकार में मंत्री गुलाबो देवी और धर्मपाल सिंह भी माैजूद रहे। शुक्रवार को ही नामांकन का आखिरी दिन भी है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि नामांकन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबह आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में एकत्र हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय महामंत्री एवं कुंदरकी विधानसभा प्रभारी हरीश ठाकुर, जेपीएस राठौर, गुलाब देवी, जसवंत सिंह भी शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!