A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर, 31 अक्टूबर गंगोह के विश्वास गार्डन में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

सहारनपुर, 31 अक्टूबर
गंगोह के विश्वास गार्डन में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रवि (28) पुत्र रामपाल, निवासी मोहल्ला टाकान गणेश चौक, सहारनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि पिछले कई महीनों से विश्वास गार्डन में चपरासी का काम कर रहा था।

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही रवि के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) गंगोह ने कहा कि “पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी या वह किसी मानसिक तनाव से गुजर रहा था।”

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

रिपोर्ट: एलिक सिंह, एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

 

Back to top button
error: Content is protected !!