A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

कार का टायर फटने से बड़ा हादसा: बाइक से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ी, घटना में आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

कार का टायर फटने से बड़ा हादसा: बाइक से टकराने के बाद पेड़ से भिड़ी, घटना में आठ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी
जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट
        राहुल मिश्रा लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

लखीमपुर पलिया हाइवे के सिकटीहा गांव के पास अचानक अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से टकराकर पेड़ में जा भिड़ी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। उनमें तीन की हालत नाजुक बताई जाती है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Major accident due to car tyre burst After colliding with a bike it collided with a tree in lakhimpur kheri
कार के उड़े परखच्चे – फोटो :

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर पलिया हाइवे के सिकटीहा गांव के पास अचानक अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से टकराकर पेड़ में जा भिड़ी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। उनमें तीन की हालत नाजुक बताई जाती है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पलिया के सुभाष नगर निवासी राशिद (23) पुत्र इकबाल सऊदी अरब काम करने गया था। बुधवार को वह फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुँचा। पिता इकबाल (50) किराये पर कार लेकर उसे लेने लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह कार से सब वापस घर जा रहे थे। बताते है सुंदरवल हाइवे के सिकटिहा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा कर पेड़ में भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार रामसागर (36) पुत्र रामनाथ, शांति देवी (30) पत्नी रामसागर  निवासी  रागीपुरवा थाना पढ़ुआ, राजेश (35) निवासी सिंगाही वहीँ कार सवार पलिया के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी  इकबाल (50) पुत्र बाली मोहम्मद , आमिर (28) पुत्र इकबाल , राशिद (23) पुत्र इकबाल , इलियास (36)पुत्र कल्लू और मो0 जीशान (28) पुत्र जलालुद्दीन निवासी मोहल्ला रंगरेजान  पलिया घायल हो गए। फूलबेहड़ पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि हादसे में एक महिला सहित कुल आठ लोग घायल हैं। जिसमे तीन की हालत नाजुक थी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है।

Back to top button
error: Content is protected !!