A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती

जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती

IMG 20241101 WA0090

आरा। भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 40 वीं शहादत दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 149 वीं जयंती समारोह स्थानीय पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में मनाई गई। तैलचित्र पर माल्यार्पण के उपरांत भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने इंदिरा गाँधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह विश्व राजनीति के दबाव को नजरंदाज करते हुए बंग्लादेश को अलग अस्तित्व में लाई थी। उन्होंने जान की परवाह किए बगैर देश के आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के मुद्दों पर कभी समझौता नहीं किया था। लौह पुरुष सरदार बल्लव भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए पूरा विश्व उन्हें ‘लौहपुरुष’ के रूप में जानता है। 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण करना उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में एक हैं। विश्व के इतिहास में एक भी ऐसा राजनेता पैदा भी हुआ जिसने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया हो।श्रद्धांजलि सभा में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम, शिव जी उपाध्याय, तीर्थनाथ दुबे, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, जितेंद्र शर्मा, बीरेंद्र मिश्र, अशोक यादव, डॉ आशुतोष ठाकुर, प्रमोद राय, शिवशंकर चौबे, अब्दुल सलाम कुरैशी, इंजीनियर सुभाष सिंह, दिलीप कुमार पाण्डेय, शिव कुमार राम, लुटावन राम चौरसिया, मुन्ना कुमार चौधरी सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!