A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुर डीएम ने की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

डीएम ने दिया छठ घाटो पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एहतियात कदम उठाने का निर्देश

आरा। जिला समाहरणालय परिसर के सभागार में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के अध्यक्षता में छठ पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में डीएम एवं एसपी मिस्टर राज, आरा नगर निगम के नगर आयुक्त निरोज भगत, सिटी मैनजर सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य सह आरा बार एशोसिएशन के मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र चौबे, पूर्व पार्षद दिनेश मुना, डॉ जितेंद्र शुक्ला, अनिल प्रजापति, ओम प्रकाश मुना उपस्थिति थे। छठ पर्व पर आयोजित संयुक्त बैठक में आयोजनों को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश और मापदंडों को अनुपालन कराए जाने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि भोजपुर में कई जगहों पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी नियुक्त रहेंगे। कुछ घाट खतरनाक घोषित किया गया है, विशेष रूप से चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है।
पुलिस कप्तान द्वारा ट्रैफिक पुलिस को यातायात संचालन दुरुस्त करने पर्व को लेकर चिह्नित स्थलों पर स्टैटिक फोर्स की तैनाती, पटाखा वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एहतियाती कदम उठाने को लेकर निर्देशित किया गया। डीजे बजाने या अश्लील गाने पर नृत्य के कार्यक्रम पर पूर्णतः रोक के अनुपालन पर जोर दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से प्रतिबंधित पटाखे से परहेज रखने और समय का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।जबकि हथियार प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग पर नजर रखने को लेकर भी कहा गया है। किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के नहीं किया जाएगा। इसके लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को चौकस रहने को कहा गया है। वहीं विभिन्न समितियों संगठनों द्वारा भी अपनी-अपनी समस्या रखी गई।बैठक में आरा बार के मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र चौबे ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि बढ़ते अपराध को देखते हुए हर हाल में सभी सीसीटीवी का रिस्टोरेशन कराकर उसके माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, सांप्रदायिक तनाव वाले अफवाह से बचने, नदी, आरा शहर के सभी छठ घाट की सफाई सहित सुरक्षात्मक उपाय को लेकर चर्चा की गई। अधिवक्ता सज्जन कुमार ने कहा कि तरारी विधानसभा अंतर्गत बागर सूर्य मंदिर एवं चरपोखरी प्रखंड अंतर्गत इटौर ग्राम अपार छठवृतियों का भीड़ होता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वहां पर किसी भी वर्ष महिलाओं के लिये शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं की जाती हैं साथ ही इटौर में 9 एकड़ का पोखर है घाट भी नहीं बना है जिला प्रशासन से इसकी मांग की गई ।
इस अवसर पर जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, आरा एसडीपीओ सभी थानाध्यक्ष, नवीन सिंह, निशांत सिंह, उमाकांत ओझा, गूँजय श्रीवास्तव, सज्जन कुमार, अधिवक्ता डी राजन सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।

Back to top button
error: Content is protected !!