A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

करंट लगने से जख्मी हुआ बंदर

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

करंट लगने से जख्मी हुआ बंदर

जीव दया फाउंडेशन एवं मां सरस्वती शिक्षा समिति द्वारा कृष्णापुरी स्थित बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण एक बंदर जख्मी अवस्था में है। लगभग चार-पांच दिन से उसका इलाज कराया जा रहा है लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है पशु चिकित्सकों के परामर्श से जख्मी बंदर को दूसरी जगह पशु अस्पताल में उसका इलाज संभव हो पाएगा क्योंकि उसके पैरों में और पिछले हिस्से में गिरने के कारण गंभीर चोट लगी है जिससे कि वह चलने फिरने में असमर्थ है। जीव दया फाउंडेशन की फाउंडर आशा सिसोदिया, शैलेंद्र सक्सेना, विवेक शर्मा, प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, तनिष्क, देवेश शर्मा, एडवोकेट शिवानी जैन, अध्यक्ष शकुंतला देवी, डॉ एच सी अंजू लता, डॉ कंचन जैन आदि ने बंदर के स्वस्थ होने की प्रार्थना की एवं सहयोग किया। इस समय पर बंदर कृष्णापुरी मंदिर में है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ को बार-बार फोन करने पर कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है और ना ही कोई मदद, बंदर की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!