
नागौद पुलिस को मिली सफलता
• बलात्कार का आरोपी 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री
आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना
(देहात ) श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में एवं
एसडीओपी0 महोदय चित्रकूट श्री रोहित राठौर के
मार्गदर्शन में प्रभारी प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई –
दिनांक 02/11/24 को फरियादिया
अंकिता बसोर ( बदला हुआ नाम ) निवासी बाजार
टोला सितपुरा थाना नागौद जिला सतना म.प्र. का
थाना उपस्थित आकर गाँव के सुबेन्द्र बसोर पिता
अशोक बसोर नि. सितपुरा के द्वारा
पीडिता के घर में आकर पीडिता को अपने घर में
पालतू सूअर के पहुँचने की बात झूठ बोलकर अपने
घर ले जाकर जबरजस्ती बूरी नियत से गलत काम
करने से एवं पीडिता के जोर जोर से रोने से आरोपी
सुबेन्द्र बसोर के द्वारा छोड देना व उक्त बात किसी को
नहीं बताने व बताने पर जान से मारने की धमकी दिये
जाने के संबंध में रिपोर्ट करने पर थाना नागौद में
अपराध क्रमांक 667/24 धारा 64(1),351(2)
बीएनएस0 का अपराध संदर पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया जाकर मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल
पुलिस पार्टी रवाना कर आरोपी सुबेन्द्र बसोर पिता
अशोक बसोर उम्र 22 वर्ष निवासी सितपुरा थाना
नागौद को दस्तयाब कर विधिवत पूछताँछ किया गया
जिसके द्वारा उक्त अपराध करना कबूल करने पर
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश
किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज
दिया गया ।
गिरफ्तार आरोपी — सुबेन्द्र बसोर पिता अशोक बसोर
उम्र 22 वर्ष निवासी सितपुरा थाना नागौद जिला
सतना (म0प्र0)
सराहनीय भूमिका- उप निरी सत्यकीर्ति सिंह, अजीत
सिंह ( प्रभारी सायबर सेल सतना ) प्रआर. संदीप
पाण्डेय, आर.अनिल वर्मा,सतेन्द्र सिंह ।





