A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

कुमावत समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

17306492390521730649230511सीकर. दांतारामगढ़ क्षेत्र के पचार गाँव में कुमावत समाज सेवा समिति दांतारामगढ़ के तत्वावधान में 12 वां प्रतिभा सम्मान समारोह जिनियस मेगामाइंड स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व दांतारामगढ़ भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत रहे। समारोह की अध्यक्षता पचार के पूर्व उपसरपंच ठेकेदार रामेश्वरलाल नेमीवाल ने की। इस दौरान कुमावत स्मारिका का भी केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सहित आए हुए अतिथियों ने विमोचन किया।

कार्यक्रम में पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि कुमावत समाज का सरकारी सेवा में प्रतिनिधित्व बहुत कम है, राजनीति और व्यापारिक क्षेत्र में भी समाज की भागीदारी कम है, इसके लिए समाज को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा की समाज हित में शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे समाज शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अग्रसर हो।

कार्यक्रम में समिति ने आरएएस में फाइनल रुप से चयनित होने पर इक्यावन हजार रूपए तथा आईं ए एस में फाइनल रुप से चयनित होने पर एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार आगामी सम्मान समारोह में देने की घोषणा की। समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आए समाज के उच्च पदों पर आसीन पदाधिकारियों आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरटीएस सहित अन्य वक्ताओं ने बच्चों को निरंतर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनका मार्ग दर्शन किया। समिति के अध्यक्ष नेमीचंद चन्द किरोड़ीवाल व मंत्री कैलाशचन्द रावोरिया ने बताया कि कक्षा-10वीं,12वीं तथा नेट, बीएड, बी-टेक सहित उच्च शिक्षा उत्तीर्ण लगभग पांच सौ विद्यार्थीयों को दुपट्टा, मोमेंटो प्रशस्ति पत्र तथा बैग प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. सुंडाराम कुमावत, ग्राम पंचायत पचार के सरपंच राहुल कुमावत, प्रभु दयाल कुमावत, वन मंत्री के ओएसडी गोपाल चेजारा, दांतारामगढ़ क्षेत्र के पत्रकार, कुमावत सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद किरोड़ीवाल, महामंत्री कैलाश रावोरिया, उपाध्यक्ष नगर पालिका दांता, कोषाध्यक्ष भंवरलाल पलसाना, उपाध्यक्ष सुनील अरावड़िया व सदस्य पन्नालाल नेमीवाल कुली, भंवरलाल बेडवाल पचार एवं चिरंजीलाल सिरस्वा, युवा समिति से अध्यक्ष नवीन सीरस्वा, कोषाध्यक्ष पेंटर भोलुराम, तथा दुर्गेश जलिन्द्रा दांता, जयप्रकाश कुमावत पचार, निर्मल कुमावत पूर्व विधायक फूलेरा, जनप्रतिनिधियों व समाज के भामाशाहों सहित आसपास के कई समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्काउट गाइड का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन पीडी कुमावत ने किया। समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!