A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद : तेतुलमारी में धूमधाम से मना बरद खूटा पर्व

*Tetulmari :* तेतुलमारी के नगरीकला फुटबॉल मैदान में रविवार को वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से बरद खूटा पर्व धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव की शुरुआत हड़ाम नरेश मांझी ने गाय की पूजा-अर्चना कर की.

इसके बाद मैदान के बीचों बीच मवेशी को खूंटे में बांध कर सूप से रिझाया गया. शाम में नटुवा नाच का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने लाठी के सहारे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. कलाकारों ने खोरठा गीत की प्रस्तुति दी. कलाकारों ने गीत के माध्यम से झारखंडियों के बलिदान अलग राज्य गठन का इतिहास समझाया. मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राजेन्‍द्र प्रसाद महतो उर्फ (रिंकू) नारायण महतो, सपन पंडित, गंगा महतो, राजू महतो, झरी महतो, हरि महतो, मो. इसराफिल, बबलू कुम्हार, निवास कुम्हार, नारायण पाल, शंकर महतो, वाशुदेव महतो, रितेश महतो आदि मौजूद थे.

Back to top button
error: Content is protected !!