A2Z सभी खबर सभी जिले की

पशु सेट चोरों ने कर ली चोरी ग्राम पंचायत करेल

पशुशेड चोरों ने कर लिया चोरी
ग्राम पंचायत करैल में
सीधी। विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत करैल मैं एक पशुशेड चोरी हो जाने का मामला सामने आया है जिसको लेकर परेशान ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करैल निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा को वर्ष 2021-22 में भारत सरकार की योजना के तहत पशु शेड का निर्माण पंचायत द्वारा कराया जाना था। कागजों की माने तो यह निर्माण कार्य पूर्ण भी हो चुका है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। लक्ष्मण विश्वकर्मा के पुत्र जमुना विश्वकर्मा से दूरभाष पर भी चर्चा के अनुसार उनके पिता के नाम पर पैसा तो निकला है और कार्य भी पूरा होना बताया जा रहा है लेकिन यह सब कुछ कागजों पर ही है वास्तविकता में किसी भी तरह के पशु सेड का निर्माण नहीं कराया गया है। अगर कागजों की माने तो पशु सेड का निर्माण हो चुका है लेकिन जमुना विश्वकर्मा की माने तो पशु सेड का निर्माण नहीं हुआ है। इसलिए यह कहा जाएगी पशु शेड चोरी हो गया है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी और यह कहना गलत नहीं होगा कि वह चोर कोई और नहीं ग्राम पंचायत करैल मैं पदस्थ चर्चित रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव है जिसने पशु सेड का निर्माण कार्य कराए बगैर ही जनपद के तत्कालीन अधिकारियों की मिली भगत से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!