A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई थाना क्षेत्रों में अपराधियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी

सहारनपुर– जनपद में अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लगातार बड़ी कार्रवाई की है।

सहारनपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई थाना क्षेत्रों में अपराधियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी

सहारनपुर– जनपद में अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लगातार बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, और एसपी देहात सागर जैन के दिशा-निर्देशों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए, जिसके तहत चोरी, तस्करी, वारंट और शांति भंग के मामलों में कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना सरसावा में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शटर फाड़कर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर आसिफ और फिरोज के पास से नकदी, पेंट के डिब्बे, केबल, तांबा और अन्य सामान बरामद हुआ।

थाना सदर बाजार प्रभारी सुबे सिंह के निर्देशन में मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों—सन्नी कर्णवाल और दीपक कुमार—को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए। दोनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

थाना मिर्जापुर में इंस्पेक्टर बीनू सिंह चौधरी की टीम ने अवैध शराब तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 18 बोतल अवैध हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई। इसके अलावा, एक फरार आरोपी फरमान को भी गिरफ्तार किया गया, जो एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित था।

थाना तीतरो के प्रभारी संजीव शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने शांतिभंग के मामले में एक व्यक्ति भूरा को गिरफ्तार किया।

थाना नानौता में प्रभारी सचिन पूनिया के निर्देशन में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत एक वारंटी सुधीर को गिरफ्तार किया।

थाना देवबंद के प्रभारी सुनील नागर के निर्देशन में पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में वांछित रजत को भी गिरफ्तार किया गया।

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083 खबर , विज्ञप्ति , सुचना एवं विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करे।

Back to top button
error: Content is protected !!