

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने छठ पूजा के मद्देनजर बड़ी नहर मानक मऊ का किया निरीक्षण
सहारनपुर। छठ पूजा के अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बड़ी नहर मानक मऊ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल और अवर अभियंता पावन कुमार ने विशेष रूप से सुरक्षा इंतजाम और पानी की उपलब्धता का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा स्थल पर जल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नहर के पास सुरक्षा के उपायों को भी जांचा और संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता अग्रवाल ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर नहरों के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। ऐसे में जलस्तर और सुरक्षा इंतजामों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अवर अभियंता पावन कुमार ने कहा कि विभाग का लक्ष्य छठ पूजा के दौरान निर्बाध जल आपूर्ति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए विभाग द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है।
एलिक सिंह, संपादक
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
खबर, सूचना, विज्ञापन एवं विज्ञप्ति के लिए संपर्क करें: 8217554083




