
खैरथल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
खैरथल थाना पुलिस ने₹10000 के इनामी बदमाश बलराज उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास में पुलिस थाना खैरथल व थाना कोतवाली जिला अलवर के प्रकरण में काफी समय से फरार चल रहा था, आरोपी बलराज उर्फ बिल्लू पर पुलिस अधीक्षक अलवर द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित है
।







