A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी ऑटो सात घायल

बांदा।  मटौध थाना क्षेत्र के मुडेरी गांव के पास बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो पलट गई। इसमें ऑटो और बाइक सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेस से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोबा जिले के कबरई से सवारी भरकर ऑटो शुक्रवार की दोपहर बांदा आ रही थी। तभी मुडेरी गांव के पास सामने से आ रही बाइक सवारो को ऑटो ने टक्कर मार दिया। आनियंत्रित होकर आटो पलट गई। ऑटो में सवार कुलकुम्हारी गांव निवासी 80 वर्षीय अच्छे लाल, कबरई निवासी 50वर्षीय कल्ली,कुलकुम्हारी गावं निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र,सुकौरा गांव निवासी 50 वर्षीय रामनरेश, कुलकुम्हारी गांव निवासी 55 वर्षीय फूलबास, और बाइक सवार पचपहरा गांव निवासी 35 वष्ीरय रामनरेश,38 वर्षीय अरविंद, घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेस से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रामनरेश ने बताया कि वह लोग भूरागढ़ से डीजल लेकर गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!