
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जीबीसीए रेड और जीबीसीए ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच हुआ। इसमें जीबीसीए ब्लू ने जीबीसीए रेड को एक तरफा मुकाबले में पांच विकेट से मैच हरा दिया। जीबीसीए ब्लू के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फहद ने 34 रनों की पारी खेली। इससे फहद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी रेड ने निर्धारित 35 ओवर में से 31.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 114 रन बनाएं।








