A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जात पात में बांटने वाले से रहे सावधान: आर के सिंह

जात पात में बांटने वाले से रहे सावधान: आर के सिंह

 

आरा। राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में भाजपा के वरीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने आज एकवारी, धवरी, बड़की खड़ाव, अटपा, अन्हारी, बिहटा, मोआप कला, खुटहा बाजार, पनवारी,सिकरहटा,कुरमुरी, देव, धनगांव, बड़कागाँव, तरारी एवं पिरो में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क के दौरान इन्होंने कहा कि हमे जब आप सबो ने मौका दिया तब हमने क्षेत्र का जो विकास कार्य किया उसकी चर्चा आज सब जगह होती है। वही कुछ लोग आपके क्षेत्र का विकास कैसे हो इस पर बात न कर इधर उधर करने में ही रहते है,लोगो को कभी आरक्षण तो कभी संविधान के मुद्दे पर भ्रमाते है वैसे लोगो के भ्रमजाल में नही पड़ना है। वैसे लोगो से सचेत रहने की जरूरत है। इन्होंने कहा कि आप सब विकास के मुद्दे पर भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को वोट दे ताकि तरारी का रुका हुआ विकास फिर से तेज हो सके। इनके साथ भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन,विनय बेलाउर,विधासागर पांडेय,शम्भू चौरसिया, पवन जायसवाल,निर्मल राय,रामानुज सिंह,सुगिरव साह, मनोज साह समेत कई लोग थे।

Back to top button
error: Content is protected !!