Lakhimpur Kheri: पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
बंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी
जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट
राहुल मिश्रा लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इनका साथी फरार हो गया।
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी – फोटो :
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लखीमपुर खीरी जिले में थाना मितौली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है। पकड़े गए लुटेरे पिछले दिनों मितौली सर्किल क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं में शामिल रहे थे। बदमाशों का एक साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।
थाना मितौली और नीमगांव क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए कई थानों की टीमें लगी थीं। सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मितौली क्षेत्र में भीखमपुर नहर के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोका। खुद को घिरता देख इन युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाब में फायर किया। इस दौरान गोली एक आरोपी के दाहिने पैर पर जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि इरशाद उर्फ मन्ना और वसीउल्ला निवासी गांव भुड़वारा थाना गोला को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें इरशाद के पैर में गोली गली है। तीसरा आरोपी संजय उर्फ पप्पू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, लूट का सामान, नकद रुपये व मोटर साइकिल बरामद हुई है।
कांवड़ यात्रा: कांवड़ियों की वापसी से शिवमय हुआ कांठ, भगवा रंग में रंगा क्षेत्र
21/08/2026
कांठ में गुरु रविदास जी के जयकारों की रही गूंज, पांच गांवों में निकली कलश वंदन यात्रा
21/08/2026
जन-विश्वास जीत रहे सीएम डॉ. यादव, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता को किया निलंबित- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का टीकमगढ़ में जन-विश्वास अभियान -प्रदेश के मुखिया ने सुनीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें – अधिकारियों को सतत फील्ड भ्रमण के निर्देश
21/08/2026
कांठ के पहलवानों ने मंडल स्तरीय कुश्ती में लहराया परचम, तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते
21/08/2026
प्रमुख सचिव विधानसभा ने लिखा सूचना निदेशक को लिखा पत्र.
21/08/2026
बिजनौर के नए एसपी होंगे कृष्ण कुमार बिश्नोई, अभिषेक झा का गोंडा तबादला
21/08/2026
छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूली बसों और वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया
21/08/2026
श्रावण मास एवं शिववास के पावन अवसर पर कटहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने सपरिवार भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की
21/08/2026
बिजनौर में गंगा की तेज धारा से मंडराया खतरा, 40 करोड़ की लागत से बना तटबंध धंसा; बचाव के प्रयास जारी
21/08/2026
बकरी बांधते समय महिला को सर्प ने डसा, झाड़फूंक में बीता अहम समय
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!