छतरपुर, आबकारी विभाग अधिकारी बीआर वैद्य की निष्क्रियता के चलते जिले में बिक रही अवैध शराब !!* *!! डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर की बड़ी कार्रवाई !!* *!! शराब से भरे ट्रक को पकड़ा, 28 लाख कीमत की बताई जा रही शराब, ट्रक को थाने में रखवाया, आबकारी विभाग के फूले हाथ पैर!!* *ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर*-//आबकारी विभाग अधिकारी बीआर वैद्य की निष्क्रियता के चलते जिले में बिक रही अवैध शराब, आबकारी विभाग के अधिकारी इन दिनों कार्यवाही करने की बजाय ऑफिस में बैठकर मलाई खाने में लगे हुए हैं, यही वजह है कि जिले में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है, आबकारी विभाग की मिली भगत से जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन का कारोबार भी चल रहा, बताया जा रहा है कि अवैध शराब बेचने वाले और परिवहन करने वालों को आबकारी विभाग की मौन स्वीकृति मिली हुई है जिस कारण आबकारी विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा, आबकारी विभाग की निष्क्रियता के कारण अब पुलिस विभाग सक्रिय नजर आ रहा है, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने महोबा रोड ब्रज के पास से एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब जप्त की है जिसमें 400 पेटी शराब भरी हुई है , जिसकी कीमत लगभग 28 लाख बताई जा रही, पुलिस ने ट्रक को जप्त कर कोतवाली में रखवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग सेंटिंग में लगा!