A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पाली के कांग्रेस नेता रोहट के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भीण्डर को महाराष्ट्र चुनाव में बनाया स्टार प्रचारक

मुम्बई के मीरा - भायंदर में कांग्रेस पार्टी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार!

 

पाली के कांग्रेस नेता रोहट के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भीण्डर को महाराष्ट्र चुनाव में बनाया स्टार प्रचारक मुम्बई के मीरा – भायंदर में कांग्रेस पार्टी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार!

रोहट – पाली के कांग्रेस नेता रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम पटेल भीण्डर महाराष्ट्र मुम्बई में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए निकल गए है भीण्डर दिनांक 15 नवंबर से 18 नवंबर तक मुम्बई के मीरा – भायंदर 145 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मुजफर हुसैन जी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे विधानसभा क्षेत्र में राजस्थानी प्रवासियो की संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी सैयद मुज्जफर हुसैन जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र 145 मीरा – भायंदर के लिये स्टार प्रचारक के रूप में राजस्थान से पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीमान सचिन पायलट पाली विधायक श्रीमान भीमराज भाटी पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा प्रदेश कांग्रेस सचिव चन्दनसिंह राजपुरोहित भाद्राजून ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लादूराम चौधरी रोहट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम पटेल भीण्डर सहित पाली सीरवी समाज के कांग्रेस नेता मंगलाराम बाड़सा को बुलाने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से मांग की थी भीण्डर को मिली जिम्मेदारी से रोहट के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भीण्डर को फोन व शोशल मिडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी!

Back to top button
error: Content is protected !!