A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

हाजी रिजवान के करीबी सपा नेता कागोदाम सील: लाखों के धान का अवैधभंडारण पकड़ा, छापा मारने गई टीम परहमला…दर्जनभर धाराओं में FIR

कुंदरकी से सपा के प्रत्याशी हाजी रिजवान के करीबीसपा नेता वाजिद अली के गोदामों में लाखों रुपए केधान का अवेध भंडारण पकड़ा गया है। खाद्य एवं रसदविभाग की डिप्टी आरएमओ को मिली एक गोपनीयसूचना के बाद संयुक्त टीम ने सपा नेता के गोदामों परछापा मारा। सपा नेता ने छापा मारने पहुंची टीम परहमला कर दिया और मौक से बचकर भाग निकला। टीममें शामिल लेडी ऑफिसर पर भी अटैक की बात सामनेआई है।

संयुक्त छापामार दल में शामिल मंडी निरीक्षक मुकेशपाल सिंह की और से इस मामले में पाकबड़ा थाने मेंएक FIR दर्ज कराई गई है। इसके बाद से पुलिस टीमेंहमला करने में शामिल सपा नेता वाजिद अली केबेटे जनाब अली को तलाश कर रही हैं। वाजिद अलीकुंदरकी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी हाजी रिजवान काकरीबी बताया जा रहा है। उस पर आरोप है कि उसनेगरीबों के राशन की कालाबाजारी कर गरीबों का निवालाहड़्पने की कोशिश की है।मंडी निरीक्षक मुकेश पालत सिंह का कहना है कि डिप्टीआरएमओ खाद्य एवं रसद विभाग विनीता मिश्रा सेफोन पर छापा मारने के संबंध में आदेश मिले थे। डिप्टीआरएमओ ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र क गांव करनपुर मेंगल्ला व्यापारी द्वारा बगैर लाइसेंस धान की अवैध खरीदऔर अवैध रूप से धान के स्टोरेज के बारे में जांच करनेके लिए कहा था। मंडी निरीक्षक का कहना है कि आदेशमिलते ही वो अपने साथ टीम को लेकर करनपुर गांवपहुंचा। मंडी सचिव महादेवी, पीआरडी जवान ब्रजपालसिंह, धर्म सिंह भी मौके पर पहुंच गए।टीम ने जाकर देखा तो जनाब अली के गोदामों में धानको अवैध रूप से स्टोर किया गया था। उसस्से पूछा गयातो वो इसके संबंध में कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।उससे पूछताछ चल रही थी इसी बीच डिप्टी आरएमओखाद्य एवं रसद विभाग विनीता मिश्रा भी टीम के साथमौके पर पहुंच गई। इस बीच सपा नेता का बेटे जनाबअली ने छापा मारने पहुंची टीम पर हमला कर दिया।उसने टीम में शामिल 2 लेडी ऑफिसर से गाली गलौजकी और हाथापाई करने लगा। उसने अपने गोदामों कोताले लगाए और मौके से निकल भागा। सूचना मिलते हीथाने से फोर्स और बिलारी के नायब तहसीलदार पियूषकुमार भी मौके पर पहुंच गए। बाद में नायब तहसीलदारकी मौजूदगी में जनाब अर्ली के गोदामों को सील करदिया गया।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!