A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

डाइट सीकर में स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस प्रोग्राम का डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप का प्रशिक्षण हुआ संपन्न

1731768954913 1731768950533 1731768952604सीकर. स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस प्रोग्राम का कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सीकर और नीमकाथाना जिले का चार दिवसीय प्रशिक्षण डाइट सीकर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डाइट प्रधानाचार्य राजेंद्र मील ने बताया कि विद्यालयों में एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को एंबेसडर के रूप में नियुक्त कर यह प्रोग्राम क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की प्रत्येक कक्षा में दो मैसेंजर बनाए जाएंगे जो विद्यालय के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को पोर्टल पर अपडेट करने और उनके सुधार के लिए प्रयास करेंगे।

स्टेट रिसोर्स ग्रुप के प्रशिक्षक राज कमल जाखड़ ने बताया कि सीकर जिले में पहली बार कोई ट्रेनिंग शिक्षा पद्धति से हटकर विद्यार्थियों के पोषण और उनके स्वास्थ्य को लेकर हो रही है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है थीम पर ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। जिसके तहत विभिन्न 11 आयाम पर उपस्थित संभागियों को प्रशिक्षित किया गया ।नीमकाथाना और सीकर जिले के 12 ब्लॉकों के 47 संभागों को प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किया गया है, जो ब्लॉक पर जाकर प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक स्कूल के दो शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। एसएचडब्लूपी कार्यक्रम प्रभारी सुनीता झुरिया ने बताया कि विद्यार्थियों के किशोरावस्था में आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के लिए विद्यार्थी निसंकोच होकर अपनी बात कह सके, इसके लिए हमें सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सह प्रभारी के रूप में मामराज ढाका ने बताया कि जिले में प्रत्येक विद्यार्थी के पोषण स्वास्थ्य का रिकॉर्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन ऐप के माध्यम से संधारित किया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक मंगलवार को 1 घंटे का विशेष कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। स्टेट रिसोर्स ग्रुप कर प्रशिक्षक महेश कुमार, कन्हैयालाल मेवता, प्रमोद बिजारणिया, प्रीति भार्गव ने विभिन्न 11 आयाम पर विस्तार से चार दिन तक संभागियों के साथ चर्चा कर प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाइट राजेन्द्र मील ,वरिष्ठ व्याख्याता सुनीता झुरिया, सह प्रभारी मामराज ढाका, अर्जुन सिंह, राजेंद्र कुमार, सरोज देवी, अनिता कुमारी, किरण कुमारी उपस्थित रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!