A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सिम्स में फांसी पर लटकी इन्टर्न डॉक्टर…दोस्तों से मिलने आयी थी बिलासपुर…जानकारी के बाद पहुंची पुलिस…शव को अपने कब्जे में लिया

इन्टर्न डॉक्टर भानुप्रिया ने फांसी पर तोड़ा दम...जांच में जुटी पुलिस

Screenshot 2024 11 17 22 48 06 39 c2c39eb77ce131054e1b7fd47705651eमनीष कौशिक
बिलासपुर—सिम्स स्थित गर्ल्स हास्टल में फांसी पर लटक कर इन्टर्न डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। डॉक्टर भानु प्रिया अम्बिकापुर स्थित सुखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ थी। एक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर आयी थी। सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में अपने दोस्त के साथ रूकी थी। आत्महत्या की खबर के बाद प्रदेश में हलचल मच गयी है। सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बहरहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
सिम्स स्थित गर्ल्स हास्टल में एक महिला इन्टर्न डाक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। डॉ.भानुप्रिया अम्बिकापुर स्थित सुखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ थी। एक दिन पहले शादी कार्यक्रम में बिलासपुर आयी थी। इसके बाद दोस्त से मिलने गर्ल्स ह़ॉस्टल गयी। सिम्स के डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति ने बताया कि भानू प्रिया सिंह साल 2018 बैच के MBBS की छात्रा थी। साल 2023 में वो पास आउट हुई । अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। बीते शनिवार को बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी।
गर्ल्स हॉस्टल में लगाई फांसी
डॉक्टर भानू प्रिया सिम्स गर्ल्स हॉस्टल में अपने दोस्त के साथ रूकी थी। दोपहर करीब 12 बजे अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना के समय सहेली रूम में नहीं थी। मामले में अभी तक स्पष्ट नहीं है कि भानुप्रिया सिंह ने फांसी पर झूलने से पहले कोई सुसाइड नोट भी छोड़ा है या नहीं।
फंदे से उतारकर सिम्स अस्पताल
मामले में जानकारी के बाद गर्ल्स हास्टल के दूसरे रूम में रहने वाली मेडिकल छात्राओं ने डॉक्टर भानू प्रिया को फंदे पर लटकते देखा। छात्राओं ने मिलकर आनन-फानन में भानुप्रिया को फंदे से उतारा। इलाज के लिए तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती किया। ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने भानुप्रिया को मृत बताया।
परिजनों को जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही सिम्स डीन रमणेश मूर्ति,डॉ,लखन सिंह और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। डीन डॉ. मूर्ति ने घटना की जानकारी भानुप्रिया के परिजनों को दी । खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
जांच का आदेश
डॉ. रमणेश ने बताया कि आत्मह्त्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने सारा मामला अपने हाथ में ले लिया है। जांच पड़ताल के बाद ही खुलासा होगा कि आत्महत्या की वजह क्या है। साथ ही भानुप्रिया गर्ल्स हास्टल में क्यों और कब आयी इस बात का भी पता लगाया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!