
भाजपा और कांग्रेस की ओर से की गई शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त , दोनों दलों को पत्र लिखकर मांगा जवाब
आपत्तिजनक बयानों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक – दूसरे की शिकायत चुनाव आयोग की थी । कांग्रेस ने 14 नवंबर को निंदनीय बयान देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी । भाजपा ने 11 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिकायत की थी । महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आरोप – प्रत्यारोप दौर जारी है । दोनों राज्यों में राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं और पार्टी के नेताओं बीच जुबानी जंग तेज हो चली है । वहीं इस जुबानी जंग में आपत्तिजनक बयानों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक – दूसरे की शिकायत चुनाव आयोग से की थी । इस पर चुनाव आयोग ने दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है । आयोग ने दोनों दलों को एक – दूसरे की शिकायत भेजी हैं । भाजपा अध्यक्ष नड्डा को पत्र लिखकर कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत पर जवाब मांगा है । जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी भाजपा की ओर से की गई शिकायत का जवाब देने के लिए कहा है ।










