A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन में 18 नवंबर को

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन में 18 नवंबर को

Screenshot 2024 0418 160650 7

प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि खैर विधानसभा उप निर्वाचन -2024 के कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण 13,14 व 16 नवम्बर को नौरंगीलाल इण्टर कालेज में प्रदान किया गया । उक्त अवधि में कुछ कार्मिक अनुपस्थित रहे है , अनुपस्थित कार्मिकों को पुनः अवसर प्रदान करते हुये 18 नवम्बर , 2024 प्रातः 10:30 बजे से विकास भवन स्थित सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा । सीडीओ स्पष्ट किया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के पुनः अनुपस्थिति पाये जाने पर उनका वेतन रोकने व उनके विरूद्ध एफ 0 आई 0 आर 0 दर्ज कराते हुये विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!