
स्वास्थ्य विभाग कर रहा टीकाकरण के लिए डोर टू डोर सर्वे

इगलास । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गांव – गांव आशा व वीएचडब्ल्यू स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा मीजल्स / रूबेला के मरीजों सर्वे किया जा रहा है । 25 से छह दिसंबर तक चिन्हित मरीजों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा । सीएचसी अधीक्षक डा . स्कन्द राजा ने बताया कि अलीगढ़ में शासन स्तर से खैर , बिजौली , इगलास आदि क्षेत्र में मीजल्स / रूबेला के मरीजों को लेकर डोर – टू – डोर सर्वे कराकर चिन्हित करने के निर्देश है । शासन के निर्देशों के अनुरूप जीरो से पांच वर्ष के बच्चों का पता लगाया जा रहा है कि टीकाकरण हुआ है या नहीं । जिनका टीकाकरण किंही कारणों से नहीं सका है उनके नाम नोट किए जा रहे हैं । 20 नबंवर तक सर्वे कार्य का पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी । 25 नबंवर से छह दिसंबर तक वंचित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । जिससे बच्चे मीजल्स / रूबेला के शिकार न बनें । अधीक्षक ने अपील करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण के संबंध में सही जानकारी दें । हास्पीटल में भी वंचित बच्चों टीकाकरण की जानकारी दे सकते हैं , जिससे उनके पाल्य बीमारी के शिकार न बनें ।











