A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

तिलक चढ़ाने गया परिवार चोरों ने खंगाल डाला पूरा घर

उड़ाया 40 लाख का माल

वाराणसी से महेश दुबे की रिपोर्ट

लंका थाना क्षेत्र के नारायणपुर डाफी स्थित मीनाश्रीपुरम कॉलोनी में अश्वनी कुमार राय के मकान से चोरों ने लगभग 40 लाख की चोरी कर ली पीड़ित परिवार शनिवार को अपनी बेटी के तिलक और रिंग  सेरेमनी के लिए एक पैलेस में गए हुए थे। जहां रात 8:00 से 11:00 तक कार्यक्रम चला 11:30 बजे घर वापस आने पर दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी घर के प्रत्येक कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था चोरों ने  पूरे घर को खंगाल डाला। चोरों ने घरमें रखे हुए 13 लाख रुपए नगद 11 अंगूठी 6 कान के टॉप्स हार दो कंगन चार पीस चूड़ी चांदी के थाली प्लेट ग्लास चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने इस घटना की रिपोर्ट लंका थाने मैं कर दी है। लंका थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा। पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है कुछ ही दिनों में दरवाजे पर बारात आनेवाली है।

Back to top button
error: Content is protected !!