A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिला युवा संगठन का समर्थन

सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को गैर सरकारी संगठन युवा (यूथ्स यूनियन फॉर वोलंटरी एक्शन) ने समर्थन दिया है। यह अभियान भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य देश से बाल विवाह को खत्म करना है।

IMG 20241127 WA0172

इस अभियान के तहत, जिला प्रशासन ने युवा (यूथ्स यूनियन फॉर वोलंटरी एक्शन) के सहयोग से रैलियों और शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) और बाल विवाह पीड़िताओं ने भाग लिया।

IMG 20241127 WA0174 2

युवा (यूथ्स यूनियन फॉर वोलंटरी एक्शन) के निदेशक राकेश नारायण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाल विवाह के खात्मे के लिए महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया अभियान इस बात का सबूत है कि सरकार इस सामाजिक बुराई की गंभीरता से अवगत है।” ¹

Back to top button
error: Content is protected !!