A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*विधायक धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर 10 करोड़ रु से अधिक से होगा बिल्हा विधानसभा में सड़क का निर्माण शासन से मिली स्वीकृति*

*विधानसभा बिल्हा के हिर्री से बिल्हा पहुंच मार्ग तक 3.80 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण।*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने साय सरकार व उप मुख्यमंत्री अरुण साव का माना आभारScreenshot 2024 12 03 22 12 08 13 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर प्रदेश की साय सरकार द्वारा विधानसभा बिल्हा के ग्राम हिर्री से बिल्हा पहुंच मार्ग तकScreenshot 2024 12 03 22 02 51 40 c37d74246d9c81aa0bb824b57eaf70621017.65 लाख रु से लागत से 3.80 किलोमीटर की स्वीकृति शासन अब बहुत जल्द ही हिर्री से बिल्हा पहुंच मार्ग तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक ने विष्णु सरकार एवं उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार मानते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दिया है।Screenshot 2024 12 03 22 11 12 41 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 श्री कौशिक ने कहा कि सरकार बनने के बाद बिल्हा विधानसभा में विकास की नदियां बह रही है, इस सड़कों की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा मांग की जा रही थी। इसके निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण की विशेष पहल की जा रही हैScreenshot 2024 12 03 22 11 49 93 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 जिसमे से हमारा विधानसभा बिल्हा एक है। इसके लिए प्रदेश से आभार। उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है बिल्हा विधानसभा में विकास निरंतर चलता रहेगा। श्री कौशिक ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि बहुत जल्द ही इसका कार्य प्रारम्भ होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!