A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकबीरधाम (कवर्धा)कांकेरकोंडागांवकोरबाकोरियागरियाबंदगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़जगदलपुरजशपुरताज़ा खबरदन्तेवाड़ाधमतारीपेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )बलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरमहासमुंदरायगढ़रायपुर

चिराग परियोजना का जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,, सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 दिसंबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में चिराग परियोजना अंतर्गत जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि ग्रामों का चयन, सामुदायिक कैडर का चयन, हितग्राही मूलक कार्यों में हितग्राही का चयन पारदर्शिता एवं मूलभूत आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए किया जाए। कलेक्टर धर्मेश साहू ने समन्वित कृषि पद्धति एवं एकीकृत पोषक प्रबंधन का क्रियान्वयन, सिंचाई संसाधन बढ़ाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने, उद्यानिकी फसलों, मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र को केंद्रित करते हुए कार्ययोजना बनाने, आधारभूत जानकारी एकत्र कर आवश्यकता अनुरुप प्रशिक्षण एवं कृषक भ्रमण का आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अमित शर्मा पी.ई.चिराग परियोजना रायपुर और आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि ने चिराग परियोजना अंतर्गत कृषि संबंधित जानकारी से अवगत कराया। बैठक में हरिशंकर चौहान, परियोजना निदेशक, ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, सुरेश दामके, लीड बैंक मैनेजर, एन. के. भारद्वाज, सहायक संचालक कृषि (बलौदाबाजार), एन.पी. ओगरे, सहायक संचालक मत्स्य पालन, डॉ. सुनील कुमार जोल्हे, नोडल अधिकारी, पशुधन विकास विभाग, जयप्रकाश गुप्ता, कृषि विकास अधिकारी, मुकुन्द कुमार भगत, उद्यान विकास अधिकारी, पंकज नामदेव, क्रेडा, उप अभियंता, योगेश कुमार नायक, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, डॉ. रविन्द्र कुर्रे, व्ही.ए.एस. बिलाईगढ़ उपस्थित थे।IMG 20241210 WA0043

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!