
आज दिनांक 13,12,2024 को भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रदेश सचिव विजनेश सोलंकी एवं जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के संयुक्त नेतृत्व में रायपुर ग्राम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरविंद वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर बुजुर्ग अस्पताल में तैनात सभी स्टाफ नर्सो के द्वारा प्रसव कक्ष में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आई डिलीवरी कराने वाली महिलाओं से अवैध वसूली 3000 से 5000 तक की जाती है जिससे हमारे ग्रामीण किसान भाइयों का उत्पीड़न लगातार किया जा रहा है इतना ही नहीं बल्कि जब कोई प्रसव कराने हेतु महिला पैसे देने में असमर्थ होती है तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार कर प्राइवेट अस्पताल को भेज दिया जाता है बिल्सी के स्थित निजी अस्पताल से साठ गांठ होने से कमीशन के रूप में मोटी रकम प्राप्त होती है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं यहां तक की ऑपरेशन की सुविधा के लिए डॉक्टर चारू वार्ष्णेय स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ तैनात हैं।एंबुलेंस 102 ,108 के द्वारा लाई गई प्रसब महिलाओं की एंट्री रजिस्टर और प्रसव कक्ष का भर्ती रजिस्टर का भी मिलान करें जिसमें कुछ प्रसव महिलाएं ANC दिखा कर प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए भेज दिए जाते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पर पिछले कई वर्षों से लता सक्सेना स्टाफ नर्स ने अपनी अच्छी खासी पैठ बना रखी है जो कि लता के पहले भी कई बार स्थानांतरण लेटर तैयार हुए हैं परंतु कहीं नहीं गई है यदि उक्त संबंध में 8 दिन में जांच कर कार्यवाही नही की गई तो भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले व्यापक धरना प्रदर्शन अस्पताल परिसर में किया जाएगा।
इस मौके पर जिला प्रभारी शाहनवाज़ अल्वी,जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर,नीरज अग्निहोत्री, नरेश चंद्र,सूरजपाल सिंह,युवा महासचिव आशुतोष शर्मा,विवेक चौहान आदि संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।


