A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये 50 हजार से अधिक वाद

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुये 50 हजार से अधिक वादIMG 20241214 WA0013 1

IMG 20241214 WA0012

IMG 20241214 WA0011

IMG 20241214 WA0010

अंबेडकर नगर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में आज दिनांक 14-12-2024 दिन शनिवार को प्रातः 10.30 बजे से सभागार, जनपद न्यायालय परिसर, अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय श्री राम सुलीन सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन करके श्री अब्दुल कैय्यूम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अम्बेडकरनगर, डा० श्रीमती जया पाठक, अपर जिला जज प्रथम, श्री मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश, पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की उपस्थिति में एवं श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, के देख-रेख में व जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं श्री के०डी० मिश्र, अध्यक्ष, श्री विशाल सिंह, महामंत्री, बार एसोसिएशन, अम्बेडकरनगर, बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यगण एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के कर्मचारीगण की उपस्थिति में कराया गया।

इसी कम में पुरानी कचहरी अकबरपुर अम्बेडकरनगर स्थित पारिवारिक न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री अनिल कुमार सिंह-प्रथम, माननीय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अम्बेडकरनगर द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं माल्यापर्ण करके पारिवारिक न्यायालय के कर्मचारीगण एवं वादकारीगण की उपस्थिति में कराया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14 अदालतें लगायी गयी। श्री राम सुलीन सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये 500/- (पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री अब्दुल कैय्यूम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अम्बेडकरनगर द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। श्री अनिल कुमार सिंह-प्रथम, माननीय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा 29 वैवाहिक एवं पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। डा० श्रीमती जया पाठक, अपर जिला जज-प्रथम, द्वारा 07 वादों का निस्तारण करते हुये रू० 3500/- (तीन हजार पांच सौ रूपये) अर्थदण्ड आरोपित किया गया, श्री राम बिलास सिंह, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० अधिनियम, द्वारा 06 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 2500/- (दो हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्री मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, द्वारा 03 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1500/- (एक हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्री सुशील कुमार-चतुर्थ, अपर जिला जज, त्वरित प्रथम, द्वारा 08 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 5500/- (पांच हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्री परविन्द कुमार, अपर जिला जज त्वरित द्वितीय, अम्बेडकरनगर द्वारा 103 वादों का निस्तारण करते हुये 32000/- (बत्तीस हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया, श्रीमती सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा सबसे अधिक 5106 एम०वी० अधिनियम, चालानी एवं फौ० वादों का निस्तारण करते हुए रू0 206,600/- (दो लाख छः हजार छः सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। श्री शैलेश कुमार मौर्य, सिविल जज (सी०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा 10 वादों का निस्तारण करते हुये 1,69,84,750/- (एक करोड़ उन्हत्तर लाख चौरासी हजार सात सौ पचास रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। श्रीमती ज्योत्सना मणि यदुवंशी, अपर सिविल जज (सी०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा 350 वादों का निस्तारण करते हुये 3500/- (तीन हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। सुश्री गार्गी, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 561 वादों का निस्तारण करते हुए 5500/- (पांच हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। सुश्री मेघा चौधरी, सिविल जज (जू०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 300 वादों का निस्तारण करते हुए 2,970/- (दो हजार नौ सौ सत्तर रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया एवं 2,32,236/- (दो लाख बत्तीस हजार दो सौ छत्तीस रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारीकिया गया। श्री अभिषेक सिंह-III, सिविल जज (जू०डि०) टाण्डा, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 662 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 6650/- (छः हजार छः सौ पचास रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, अम्बेडकरनगर द्वारा 21 वादों का निस्तारण करते हुये 24,27,580/- (चौबीस लाख, सत्ताईस हजार, पांच सौ अस्सी रूपये) क्षतिपूर्ति दिलवाई गई।

श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 7150 वाद, जनपद अम्बेडकरनगर के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 17812 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 3616 वाद एवं जनपद के अन्य विभागों द्वारा 20931 वाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य बैंकों द्वारा स्टाल लगाकर 933 वाद निस्तारित करते हुये 5,34,23,239/- रू० का समझौता किया गया जिसमें से 1,84,22,131/- रू0 तत्काल वसूल किया गया। इस प्रकार कुल प्री-लिटिगेशन के 43292 वादों का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 50442 वादों का निस्तारण किया गया।

इसके अतिरिक्त उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 11, 12, 13 दिसम्बर 2024 को आयोजित लघु आपराधिक वादों (Petty Offence) की विशेष लोक अदालत में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा कुल 103 वाद निस्तारित किये गये

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में श्री राजन राठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट / प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, अम्बेडकरनगर, श्री कमलेश भास्कर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री शिव कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर, श्री मनोज कुमार पाण्डेय, केन्द्रीय नाजिर, श्री ओमकेश पाण्डेय, सहायक नाजिर, श्री अंकुर पाण्डेय, कम्प्यूटर आपरेटर, श्री इशरतुल्लाह, लिपिक, श्री प्रदीप कुमार, लिपिक, एवं जि०वि० से० प्रा० के अन्य कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्त्तागण, श्री राजेश तिवारी, श्री शरद पाण्डेय व फंट आफिस एवं लीगल एड क्लीनिक एवं ई-सेवा केन्द्र पर नियुक्त पराविधिक स्वंय सेवकों सहित अन्य वादकारीगण व अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!