A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुर मे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत दुसरा जख्मी

सडक दुर्घटना मे 27 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य जख्मी

मृतक शिव शंकर राय उर्फ आशीष

गडहनी। गडहनी थाना क्षेत्र के आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्थित गडहनी स्टेट बैंक के समीप शुक्रवार की देर रात्रि ट्रक और मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिडंत मे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दुसरा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची गडहनी पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू आरा भेज दिया वहीं जख्मी को सीएचसी गडहनी लाई गई जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतू आरा सदर रेफर कर दिया।घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार ने बताया कि मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबाँध गांव निवासी स्व० दिलीप राय के 27 वर्षीय पुत्र शिव शंकर राय उर्फ आशीष कुमार राय है।मृतक अपने मौसेरे भाई विमलपुर निवासी जयराम शर्मा का पुत्र राहुल कुमार शर्मा के साथ पटना मे आयोजित अपने चचेरे भाई मनोज तिवारी के शादी मे शामिल होकर घर वापस लौट रहा था तभी स्टेट बैंक के समीप चरपोखरी के तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दी जिससे मौत हो गई। मृतक दो भाई मे सबसे बडा था। घटना की खबर मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। वहीं माता कुसुम देवी एवं चाचा सुनील तिवारी लोक अधिकार रक्षक के अध्यक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना से पुरा बालबाँध गांव मर्माहत है।

Back to top button
error: Content is protected !!