A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जीपीएम मे शुक्रवार इस मौसम की सबसे अधिक ठंड की रात रही

गोरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले मे शीत लहर जारी है। शीतलहर के कारण सुबह ओस की बुंदे जमने लगी है प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर शुक्रवार की रात ससबे अधिक ठंड की रात रही है। पेन्ड्रा मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार जिले मे शनिवार की सुबह 5:30 बजे न्युनतम तापमान 6•8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । पेन्ड्रा मौसम वैज्ञानिक श्री आदित्य राज जी के अनुसार अभी दो से तीन दिनों तक इसी प्रकार की ठंड पड़ेगी। उसके पश्चात तापमान मे कुछ वृद्धि होने की संभावना है। इससे पूर्व यहां पर बुधवार की रात को न्युनतम तापमान 6•9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरूवार को न्युनतम तापमान0•8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सुबह शहर के चारों ओर मैदानी क्षेत्रों मे घास फूस पर गिरी हुई ओस की बूंदे बर्फ चादर की तरह दिखाई पड़ती है। चिकित्सकों ने सभी नागरिक बंधुओं से ठंड से बचने का आग्रह किया है। जो लोग सुबह सुबह प्रातःकालीन समय मे पैदल टहलने के लिए अपने घरों से जल्दी निकलते है , उनके लिए सलाह दी जाती है कि वे कृपया सूर्योदय होने के बाद ही सुबह पैदल टहलने के लिए अपने घरों से निकलें। अत्यधिक पड़ने वाली ठंड से बचना जरूरी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!