A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

पंचायत विभाग के आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

नगरीय निकयो की आरक्षण कार्यवाही 17 दिसम्बर कों यथावत होंगी

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,,सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 दिसंबर 2024/पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर से 16 दिसंबर 2024 को आरक्षण की कार्यवाही स्थगित करने के लिए संचालक पंचायत संचालनालय एवं राज्य के सभी कलेक्टर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पूर्व में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में प्रवर्गवार एवं महिलाओं के आरक्षण हेतु 17 दिसंबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय व ब्लॉक कार्यालयों के सभाकक्ष में कार्यवाही तय किया गया था जिसमें जिला पंचायत के सदस्य, तीनों जनपद पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य एवं तीनों ब्लॉक सारंगढ़ बिलाईगढ़ और बरमकेला के ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच के पद शामिल थे। 20241216 223756

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों के आरक्षण के संबंध में कलेक्टर धर्मेश साहू ने जानकारी दी है कि 17 दिसंबर को निर्धारित आरक्षण कार्यवाही समय पर की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!