A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

असमाजिक तत्वो ने लगाई खलिहान मे आग 27 बीघा का फसल व पुआल जलकर राख

धू धू कर जला खलिहान मे रखा 27 बीघा का धान का फसल व पुआल, किसानो को हजारो का नुकसान

Screenshot 20241221 174720 Gallery

गडहनी। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बाहर स्थित खलिहान मे आग लगने से नौ बीघा का धान का फसल एवं 18 बीघा का धान का पुआल जो पशुचारा के लिए रखा हुआ था जलकर राख हो गया।घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कामोद कुमार एवं राजस्व अधिकारी गणेश सिंह ने बताया कि खलिहान से अचानक आग की लपटें उठते देख सडक किनारे खडे बच्चों ने देखा तो शोरगुल मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आसपास के लोग बाल्टी पानी लेकर दौडे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे।वहीं घटना की सूचना गडहनी थाना को दी गई।जिसके बाद थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार द्वारा तुरन्त तत्परता दिखाते हुए फायर बिग्रेड की गाडी घटनास्थल पर भेजी गई।पछुआ हवा मे आग की लपटें विकराल रूप धारण करती गई और देखते ही देखते सारा का सारा फसल और पुआल को अपने आगोश मे लेकर भस्म कर दी। घटनास्थल पर तीन छोटी और एक बडी फायर बिग्रेड की गाडी व डायल 112 पुलिस की गाडी पहुंचकर भी फसल को बचाने मे असमर्थ रही हालांकि बहुत ही जहमत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।घटना मे किसान राम कुमार सिंह पिता रामदेव सिंह का 5 बीघा, बिनोद सिंह पिता राम कुमार सिंह का 4 बीघा का धान का फसल और विश्वनाथ साह पिता तारचन्द साह का 5 बीघा, सरयु साह पिता तारचन्द साह का 6 बीघा तथा उमेश पासवान पिता शेखर पासवान का 7 बीघा का धान का पुआल जलकर राख हो गया।मुखिया प्रतिनिधि ने घटना की सूचना आरओ गडहनी को दी जिसके बाद राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच घटना की रिपोर्ट बनाई।आग लगने का कारण पता नही चल पाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!