A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आगरा: खेरागढ़ में लूट का प्रयास, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

आगरा।खेरागढ़ थाना पुलिस ने आरएसएस पदाधिकारी और व्यापारी के घर पर हुए लूट के प्रयास का महज 24 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, लूट की योजना में चार लोग शामिल थे, जिनमें व्यापारी का पूर्व नौकर अयान और खेरागढ़ निवासी लोकेंद्र कुशवाह प्रमुख थे। अयान ने घर की अंदरूनी जानकारी का उपयोग करते हुए लूट की योजना बनाई थी। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने व्यापारी के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।नवागत थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कुसियापुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया। मामले की जांच प्रशिक्षु दरोगा प्रशांत कुमार कर रहे थे। उनकी जांच और सूझबूझ के चलते आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और कुशल रणनीति के चलते घटना का शीघ्र खुलासा हो सका। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में राहत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नवागत थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सक्रियता से अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!