
दिलजीत दोसांझ ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, साथ में गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिलजीत ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान संगीत सहित कई विषयों पर बात की। देशभर के अपने हालिया टूर के बारे में दिलजीत ने पीएम से कहा- “मैंने पूरा भारत घूमकर जाना कि क्यों कहते हैं मेरा भारत महान।” इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत की एक रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो रील की शुरुआत में दिलजीत अपने हाथ में एक बड़ा सा गुलदस्ता लेकर पीएमओ ऑफिस में एंट्री करते नजर आते हैं। इसके बाद वह गुलदस्ता पीएम नरेंद्र मोदी को देते हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ दिल खोलकर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। वहीं पीएम मोदी भी दिलजीत की तारीफ करते हुए कहते हैं- हिंदुस्तान के गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है।












