A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव ने किया वृद्घाश्रम का निरीक्षण

कुशीनगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा जिले के कसया स्थित वृद्घाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहाँ की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। त्रिपाठी ने वृद्घाश्रम में रह रहे व्यक्तियों से बात कर उनके बारे में जाना व उनकी समस्याओं को सुना व समझा। वृद्घाश्रम की प्रबन्धक रज्जू राजा ने वृद्घाश्रम में रह रहे व्यक्तियों के बारे में विस्तार से बताया।

अपर जिला जज/सचिव ने वृद्घाश्रम में रह रहे सभी वृद्घजनों से कहा कि उनको राज्य सरकार के द्वारा दिये जा रहे वृद्घा पेशन का लाभ लेना चाहिये। त्रिपाठी ने बताया कि मेरे द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण किया जाना है तथा वृद्घाश्रम की प्रबन्धक रज्जू राजा को निर्देशित किया कि वृद्घाश्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिये। निरीक्षण के दौरान वृद्घाश्रम के लेखाकार रिषभ कपूर, स्टोरकीपर सुजीत कुमार दास, रूचि, रमावती प्रजापति, मनोज पाण्डेय, पंकज कुशवाहा, अरूण कुमार राव, आशीष शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!