
आगरा के फतेहाबाद स्तिथ एक मिठाई कि दुकान पर आग लग जाने से लाखों रुपयों का नुक्सान हो गया. आग लगने कि पीछे शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है, तत्काल फायर बिग्रेड कि टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे कि कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन दुकान मैं रखी मिठाई, और अन्य सामान जल कर राख हो गया. आग शुक्रवार तड़के करीब 5:30 बजे लगी. इस दौरान बड़ी संख्या मैं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया. मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी.








