A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को दिए निर्देश

थाने के लेखों की सूची मिली अधूरी, तत्काल पूरा करने को कहा

इटवा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा. अभिषेक महाजन द्वारा रविवार की शाम थाना कठेला समय माता का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिए। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम संतरी ड्यूटी, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया और सुविधाएं अपडेट रखने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।IMG 20250106 223547

थाना परिसर की सफाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था देखी और स्वच्छता बेहतर रखने हेतु निर्देश दिए। थानाध्यक्ष कठेला समय माता को निर्देशित किया गया कि पूरा परिसर स्वच्छ व साफ रखा जाए। थाने के विभिन्न अभिलेखों व रजिस्टरों का भी निरीक्षण गहनता से किया गया। प्रविष्ठियां अपूर्ण पाए जाने पर अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ / अपराध की घटनाओं पर रोकथाम की दिशा में जरूरी हिदायत दी। कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके साथ सख्ती से पेश आया जाए। जनता से मधुर व्यवहार रखे। पीड़ितों को त्वरित न्याय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

रात्रि गश्त पर दिया जाए ध्यान

निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ने सघन चेकिंग हेतु सायंकाल नियमित एवं रूटीन फूट पेट्रोलिंग एवं रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी हेतु आवश्यक निर्देश दिए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त उप-निरीक्षकगण को अपने-अपने कुशल पर्यवेक्षण में पूर्णनिष्ठा एवं निष्पक्ष रूप से कार्यवाही कराते हुये बेहतर परिणाम उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी निष्पक्षता बरतीजाए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष कठेला समय माता सभाशंकर यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!