A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

यार्ड मे खड़ी ट्रेन के एसी कोच मे लगी आग

छत्तीसगढ-: दुर्ग रेलवे-स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास खड़ी खाली एसी रिपेयर कोच मे आज शनिवार की सुबह आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ट्रेन का एक बड़ा हिस्सा आग मे जल गया। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज शनिवार की सुबह दुर्ग रेलवे-स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास खाली कोच रिपेयर की खड़ी थी। जिसमे अचानक से आग लग गई। कोच से धुआं उठता हुआ देख आरपीएफ एवं जीआरपी तुरंत सावधान हो गए और तत्काल दो दमकल की गाड़ी को बुलवाया। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग को काबू कर पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग रेलवे-स्टेशन पर एसी थ्री टीयर की कुछ बोगियां यार्ड मे खड़ी थी। जरूरत पड़ने पर इनका बोगियों का इस्तेमाल किया जाना था। आज शनिवार की सुबह रेलवे के करमचारियों ने ट्रेन की बोगी से धुआं उठता हुआ देखा, पता चला कि ट्रेन के अंदर आग लगी है। सूचना मिलने पर रेलवे का राहत बचाव दल मौके पर पहुंच कर दमकल की गाड़ियों को बुलवाया। घंटे भर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता चल सका है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!