
नागपुर-: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी आज शनिवार को नागपुर मे इंदिरागांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल(मेयो), और सरकारी मेडिकल अस्पताल(मेडिकल) का दौरा किया। मुख्यमंत्री जी ने वहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी ने संबंधित अधिकारियों को मेयो और मेडिकल मे निर्माणाधीन सुविधाओ की गुणवत्ता की निगरानी के लिए कलेक्टर कार्यालय मे एक वॉर रूम बनाए जाने का आदेश भी दिया। मुख्यमंत्री जी ने मेयो और मेडिकल मे प्रस्तावित कार्यो को तेजी के साथ पूरा करने के पश्चात ही नये कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सावनेर के ट्रामा सेंटर को अपडेट किये जाने का भी आदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी के साथ विधायक प्रवीण दटके, आशीष देशमुख, मोहन मते, चिकित्सा शिक्षा विभाग के एसीएस दिनेश बाघमारे, आयुक्त राजीव निवतकर , महानगरपालिका आयुक्त अभिजीत चौधरी, कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर, संचालक डॉ अजय चंदनवाले मौजूद रहे।




