A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

UP : चंदाैली के इस स्थान पर अजगर ही अजगर..., लोगों में दहशत; वन दरोगा ने कहा- डरने की जरूरत नहीं

UP : चंदाैली के इस स्थान पर अजगर ही अजगर..., लोगों में दहशत; वन दरोगा ने कहा- डरने की जरूरत नहीं

UP : चंदाैली के इस स्थान पर अजगर ही अजगर…, लोगों में दहशत; वन दरोगा ने कहा- डरने की जरूरत नहींUP : चंदाैली के इस स्थान पर अजगर ही अजगर..., लोगों में दहशत; वन दरोगा ने कहा- डरने की जरूरत नहीं

 

 

चन्दौली  में टांडाकला क्षेत्र के तीरगांवा पक्का पुल के नीचे लगे पत्थरों के टीले में अजगरों का बसेरा हो गया है। आए दिन यहां अजगर देखे जाने से लोगों में दहशत है। खासकर पशुपालकों में ज्यादा डर है कि उनके पशुओं को कोई क्षति न हो। लोगों ने वन विभाग को भी सूचित किया है। वन विभाग का कहना है कि अगजरों से डरने की जरूरत नहीं है।स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुल के नीचे लगे पत्थरों के पास अक्सर अजगर घूमते देखे जा रहे हैं। इधर-उधर घूमने के बाद अजगर पत्थर के अंदर चले जाते हैं।

 

स्थानीय किसान रोरी यादव ने बताया कि किसानों के जानवर अक्सर घास चरने के लिए उसी क्षेत्र में जाते हैं। यहां ये अजगर अपना डेरा बनाएं बैठे हैं। इस कारण किसानों को हमेशा अपने जानवरों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है लेकिन अभी तक अजगर को हटाया नहीं गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!