
आरा- बबुरा- छपरा रोड , कोईलवर नए सिक्स लेंन पुल पर जाम से निपटने को ले एक्शन में दिखा खनन और कोईलवर पुलिस

कोईलवर। डीएम व एसपी के निर्देशानुसार सोमवार को खनन पदाधिकारी राजेश कुशवाहा एवं कोईलवर पुलिस के द्वारा आरा- बबुरा- छपरा रोड , कोईलवर नए सिक्स लेंन पुल पर जाम की समस्या की निराकरण हेतु मनभावन मोड पर दिन भर यातायात नियंत्रण का प्रयास किया गया। इस दौरान कोईलवर में बालू लदे वाहनों के आवागमन सुचारू रूप से करने हेतु कंट्रोल रूम का निर्माण के कार्य का प्रगति की समीक्षा की गई । खनन एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार बालू लदे वाहनों से लगे जाम को हटाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही थी । पटना जिला के बिहटा की तरफ से ओवरटेक कर विपरीत लेन से बालू लदे वाहनों के प्रवेश करने के आलोक में ट्रैफिक नियम के तहत जुर्माना लगाया गया । उक्त मौके पर कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि पटना जिला के बिहटा थाना से समन्वय स्थापित कर सीमित संख्या में बालू लदे वाहनों को कोईलवर की तरफ छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोईलवर पुल पर जाम की समस्या ना हो।










