A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

दुकानदारो की समस्याओ के वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से मिला माले का शिष्टमंडल

वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर अनुमंडल पदाधिकारी से मिला माले का शिष्टमंडल

IMG 20250113 WA0108

आरा। अपनी रोजी रोटी का साधन अपनी गुमटी से जुटा रहे गुमटी दुकानदारो के सवाल पर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल आरा अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात की. इस दौरान माले नेता ने कहा कि वर्षो से ये दुकानदार फोटो स्टेट और अन्य कागज-पत्र का कार्य दुकान परिसर मे चला रहे है। 9 दिसंबर 2024 को अंचल पदाधिकारी आरा का नोटिस दुकान परिसर से हटाने का मिला है. माले नेता ने अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के इन सभी अभिलेखागार परिसर के गुमटी दुकानदारों की गुमटी नहीं हटायी जाये. माले नेता ने सुझाव दिया कि अभिलेखागार परिसर के उतरी दिवाल के पास बेकार जमीन पर इन दुकानदारों को गुमटी लगाने की व्यवस्था दी जानी चाहिए. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने समस्याओ को सुनने के बाद दुकानदारों की समस्या जिला पदाधिकारी के पास रखने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधि मंडल मे भानू प्रताप, अशोक कुमार, मो. अबुसरवर, अरबिन्द कुमार, संजय कुमार, मो. साहिद के साथ युवा राजद नेता विजय यादव, सुहैल खां शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!