A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भाजपा नेता सह उद्योगपति अजय सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध को अपनी गाड़ी से अस्पताल मे कराया भर्ती

भाजपा नेता ने पेश की मानवता की मिसाल सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध को अपनी गाड़ी से अस्पताल मे कराया भर्ती

IMG 20250113 WA0111

बड़ाहरा। बडहरा प्रखंड के बखोरापुर निवासी भाजपा नेता और समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की है। सोमवार को बड़हरा प्रखंड के गुंडी ग्राम में अधूत बाबा के आश्रम के पास एक 80 साल के वृद्ध को गम्भीर हालत में इलाज के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी से अस्पताल भेजा। दरअसल अजय कुमार सिंह सोमवार को एक स्कूल के निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बुजुर्ग के ऊपर एक इनोवा गाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी, जिससे बुजुर्ग बुरी तरीके से जख्मी हो गया। उसका पैर और हाथ दोनों टूट गया। इसी दौरान अजय कुमार सिंह की नजर उस असहाय वृद्ध पर पड़ी। बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए शक्स को अजय सिंह ने बिना वक़्त गवाए तुरन्त अपनी गाड़ी में लेटा कर आरा हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा। जख्मी वृद्ध का नाम सतनारायण गौड़ है। वृद्ध आरा सदर अस्पताल के इमर्जेसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती है।

Back to top button
error: Content is protected !!