A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

आरा में बन रहे प्रमंडल स्तरीय 3 मंजिला लाइब्रेरी का सांसद ने किया औचक निरीक्षण

मेरा प्रयास रंग लाया – सासंद सुदामा प्रसाद 

IMG 20250113 WA0103

आरा। आरा स्थित जिला स्कूल के बगल में बन रहे 4 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से प्रमंडल स्तरीय 3 मंजिला लाइब्रेरी का आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने किया औचक निरीक्षक!औचक निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि नागरी प्रचारिणी सभागार स्थित 124 साल पुराना लाईब्रेरी को प्रमंडल स्तरीय लाइब्रेरी को आधुनिक लाईब्रेरी को बनाने के लिए मैंने 30 सितंबर 2024 को भोजपुर जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अनुसंशा किया था जो बिहार सरकार ने आधुनिक लाईब्रेरी बनाने के लिए 4 करोड़ 49 लाख रुपया स्वीकृत किया है!उन्होंने आगे कहा जब मैं पुस्तकालय समिति का सभापति था तो उस समय आजादी के बाद पहली बार बिहार के सभी 449 सार्वजनिक क्षेत्र के लाईब्रेरी को बेहतर बनाने के एवं बिहार के सभी पंचायत भवनों में एक-एक लाईब्रेरी बनाने के लिए बिहार विधानसभा में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था जो बिहार गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने में मददगार साबित हो सके!अब उस प्रतिवेदन के आलोक में बिहार सरकार उसे जमीन पर लागू करने के लिए सभी पंचायत भवनों में लाईब्रेरी बनाने का फैसला किया है जो बिहार में जमींदोज होते लाईब्रेरी को फिर नई जान फूंक दी है!इससे अब बिहार में गरीब के बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी!इसी आलोक में आरा में आधुनिक लाईब्रेरी बनायी जाय रही है!आगे सांसद ने कहा कि प्रमंडलीय स्तर की लाईब्रेरी के लिए 10 कट्ठा जमीन आवंटित है जिसमें सिर्फ 7 कट्ठा बन रहा है बाकी बचे जमीन मे सरकार पार्क बनवाए!ताकि शैक्षणिक वातावरण बना रहे!औचक निरीक्षण के दौरान भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, आरएन पाठक, कांग्रेस के रज्जी अहमद, पूर्व वार्ड पार्षद अमित कुमार बंटी, निजी सचिव सूरज कुमार, डाॅ रामाशंकर प्रसाद, डाॅ निर्मल सिंह, डाॅ सिद्धार्थ शिवशंकर सहाय, राजद नेता लल्लू यादव, संवेदक सुमित कुमार मौजूद थे!

Back to top button
error: Content is protected !!