A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा के सवैया पर खीर पुडी और कम्बल का हुआ वितरण

श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा के सवैया पर खीर पुडी और कम्बल का हुआ वितरण

IMG 20250113 WA0086 1

आरा। श्री सीताराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा महावीर मंदिर रमना मैदान आरा मे राष्ट्रीय महिला परिषद माचा स्वामी महिला सेवा समिति द्वारा श्रीराम जानकी विवाह के सवा माह यानी सवैया पर समिति के सदस्यों द्वारा विगत 14 वर्षों से सैकडो गरीबों और भूखों के बीच कंबल वितरण एवं पूरी खीर का वितरण किया जाता रहा है।समिति सदस्यों ने बताया कि सबसे पहले मंगल गीत प्रभु तेरे है हम अब लाज रखो मेरी, के साथ प्रभु को भोग लगाया जाता है तदोपरांत प्रभु प्रसाद का वितरण किया जाता है।यह कार्य, समिति के सदस्यों की अहम भूमिका के बदौलत एवं लालती सिंह की अध्यक्षता में होती है। अध्यक्षा ने कहा कि यह कार्य महिलाओं की ही नही बल्कि प्रभु का कार्य है। साथ ही समिति की एकता की प्रतीक है जो इतनी धूम धाम से होती आ रही है।धर्म में दिक्कत होती है पर जो धर्म को नहीं छोड़ता वही तो सच्चा धार्मिक और प्रभु के सेवक होता है।इंसान कोई कार्य नहीं करता सारा कार्य ईश्वर अपने प्रतिनिधि से करवा लेता है और श्रेय हम जैसे को देता है।इस मौके पर लीला सिंह, उषा पांडेय, पुष्पा सिन्हा, उर्मिला सिन्हा, प्रतिमा मधुकर, सुनीता देवी, राधिका देवी, विमला देवी, जया देवी, आशा देवी, बसन्ती देवी, राधा शर्मा, प्रतिमा तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, रविशंकर तिवारी, सोनू एवं इस कार्यक्रम के आचार्य ज्योति पाठक की उपस्थित में सुसंपन्न हुई जिसकी सूचना शशि भूषण जी महाराज ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!