
17 पंचायतों के 119 गरीबों के बीच बांटा जाएगा कंबल
कोईलवर। कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु सरकार के द्वारा कोईलवर प्रखंड के सभी 17 पंचायत में अत्यंत गरीबों के बीच कल 119 कंबल का वितरण किया जाएगा। इस आशा की जानकारी प्रखंड नजारत की ओर से दी गई। अंचल अधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि सभी राजस्व कर्मचारियों को प्रखंड नाजिर की ओर से प्रत्येक पंचायत में 7 कंबल अत्यंत गरीबों को ठंड से बचाव हेतु वितरण करने के लिए प्रदान किया गया है जिसका वितरण सभी राजस्व कर्मचारी करेंगे। बता दे कि प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में बिहार सरकार की ओर से गरीबों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल बांटा जाता है।










